महिला प्रेरणा एवं उत्थान समीति ने आयोजित किया दीपोत्सव कार्यक्रम

कुशल महिला काश्तकारों को प्रदान किए प्रशस्ति पत्र

अल्मोड़ा – महिला प्रेरणा एवं उत्थान समीति द्वारा दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस अवसर पर संस्था में कार्य करने वाली कुशल महिला काश्तकारो को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में हथकरघा विभाग भारत सरकार द्वारा महिला काश्तकारो के मार्ग निर्देशन हेतु एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं संस्था द्वारा गोद लिये हुये टी. बी. मरीजों को राशन वितरण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन भास्कर साह द्वारा किया गया व संस्था के अध्यक्ष द्वारा रेखा आर्या ने दीपावली की शुभकामनाओं सहित धन्यवाद प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में हथकरघा विभाग से आयी हुई महिला सहायक निदेशक नन्दी बिष्ट ने चौपाल कार्यक्रम का संचालन करते हुये दूरस्थ क्षेत्रों से आयी हुई महिलाओं का मार्ग निर्देशन किया।

आपको बता दे कि आज 8 नवंबर को महिला परिणाम उत्थान समिति अल्मोड़ा द्वारा दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर विभाग से आए हुए महिला सहायक निदेशक नंदी बिष्ट एवं संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित करके किया।

इस अवसर पर संस्था में कार्य करने वाली कुशल महिला काश्तकारों को प्रशस्ति पत्र एवं हथकरघा विभाग भारत सरकार द्वारा महिला काश्तकारों के मार्गदर्शन हेतु एक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त चौपाल में कार्यालय विकास आयुक्त द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में शिल्पियों को जानकारी उपलब्ध कराई गई इस कार्यक्रम में अंबेडकर के विकास योजना वितरण कार्यक्रम पेंशन योजना टूलकिट समर्थ और डिजाइन डेवलपमेंट स्कीम राष्ट्रीय पुरस्कार योजना बीमा योजना मुद्रा लोन सेमिनार आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । संस्था एवं संस्था द्वारा गोद लिए हुए टीवी रोगियों को निरंतर हमारे संस्थान पौष्टिक आहार किट और अपने संस्थान द्वारा रोजगार से जोड़ने का प्रयास भी कर रही है।

संस्था ने बताया कि जनसहभगिता एवं जन आंदोलन के द्वारा हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे सरकार के द्वारा संक्रमित लोगों की टीवी जांच और दवा मुक्ति की है और हमारे संस्थान ने कोई जरूरतमंद पौष्टिक भोजन से वंचित न रहेंगे हमारे संस्थान ने थाने हैं उसे पूरी मदद की जाएगी।

आगे उन्होंने बताया कि मन में लगन और कुछ कर दिखाने का हौसला हो तो रास्ता कितना ही मुश्किल क्यों ना हो मंजिल मिल ही जाती है इसी बात को सिद्ध किया है मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी महिला प्रेरणा वह स्थान समिति की कार्यकारी अध्यक्ष रेखा आर्या ने जिन्होंने आज अपनी मेहनत और लगन से कार्य करते हुए अल्मोड़ा जिले और आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को अपनी संस्था से जोड़ते हैं उनकी आजीविका सुनिश्चित की है।

आज संस्था से लगभग 600 ग्रामीण महिलाएं सीधी जुड़ी है जो अपने हुनर से सिलाई कढ़ाई एप्पल पेंटिंग ब्यूटीशियन जैसे रोजगारों से जुड़ी है और इन महिलाओं द्वारा जो भी उत्पाद तैयार किए जाते हैं उनकी मार्केटिंग संस्था की अध्यक्षता स्वयं करती है इनके द्वारा बनाए गए उत्पादन सीधे दिल्ली मुंबई लखनऊ जैसे महानगरों में बिक्री हेतु भेजे जाते हैं इसी को देखते हुए संस्था के अध्यक्ष रेखा आर्या को शिक्षा स्वास्थ्य व्यवसाय और सेवा क्षेत्र में असाधारण कार्य और उत्कृष्ट योगदान और सेवाओं के लिए वूमेंस लीडर 2023 के लिए चुना गया।

जिसमें रेखा वर्ष की गतिशील महिला उद्यमी के लिए दिल्ली में वूमेंस लीडर उद्यमी 2023 द्वारा सम्मानित हुईं और इसी वर्ष प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के 1 वर्ष पूर्ण होने पर राज्यपाल गुरमीत सिंह द्वारा राज भवन में निक्षे मित्र सम्मान 2023 से नवाजा गया साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कार्य के तहत जिलाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा शहर सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया संस्था को क्लीन कोसी मेगा ड्राइब अल्मोड़ा कार्य के तहत भी स्वच्छ कोसी अभियान में प्रतिभा कर उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

पीएम श्री जीबी पंत इंटर कॉलेज खूंट में वार्षिकोत्सव व पूर्व छात्र समागम कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

पीएम श्री जीबी पंत इंटर कॉलेज खूंट में वार्षिकोत्सव व पूर्व छात्र समागम कार्यक्रम धूमधाम…

6 days ago

Almora जनपद में पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं- जिला पूर्ति अधिकारी

Almora जनपद में पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं- जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा,…

1 week ago

Uttarakhand सीएम धामी से“इंडिया डिजिटल एंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल एंपॉवरमेंट मीट एंड…

1 week ago

SSJU: राज्यपाल के समक्ष कुलपति बिष्ट ने दिया ‘विधि सहयोगी’ मोबाइल एप का प्रस्तुतीकरण

  राज्यपाल एवं कुलाधिपति लै0जनरल गुरमीत सिंह (से0नि0) के समक्ष सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के…

1 week ago

Almora अंधेरी रात और खतरनाक जानवरों के बीच चला सर्च ऑपरेशन, आखिर मिल ही गया जंगल में भटका युवक

Almora अंधेरी रात और खतरनाक जानवरों के बीच चला सर्च ऑपरेशन, आखिर मिल ही गया…

1 week ago

Uttarakhand मौसम विभाग ने जारी किया तापमान बढ़ाने का अलर्ट

उत्तराखण्ड में तापमान को लेकर जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में फिलहाल मौसम सामान्य…

1 week ago