• Sun. Mar 22nd, 2026

    अल्मोड़ा: अवैध शराब व बियर के साथ एक गिरफ्तार

    दन्या पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही



    देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना, चौकी व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम व होटल, ढाबों, रेस्टोरेण्टों व दुकानों में अवैध रुप से शराब बेचने व पिलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

    सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दन्या श्री विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 17/01/2024 को चेकिंग के दौरान धौलादेवी ब्लाक के पास अभियुक्त पंकज सिंह गैड़ा के कब्जे से 52 पव्वे मैकडाउल रम, 33 पव्वे 8 पीएम व्हीस्की अग्रेजी शराब व 42 पव्वे देशी शराब गुलाब मार्का, 17 केन व 18 बोतल बियर अवैध बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

    गिरफ्तार अभियुक्त पंकज सिंह गैड़ा, उम्र- 23 वर्ष, पुत्र उमेद सिंह, ग्राम काफली, दन्या, जनपद अल्मोड़ा का निवासी है। जिससे कुल 52 पव्वे मैकडाउल रम, 33 पव्वे 8 पीएम व्हीस्की अग्रेजी शराब व 42 पव्वे देशी शराब गुलाब मार्का, 17 केन व 18 बोतल बियर बरामद हुईं है। जिसकी कीमत 29 हजार रुपये है।

    पुलिस टीम
    1-थानाध्यक्ष दन्या श्री विजय सिंह नेगी
    2-कानि0 श्री पवन थ्वाल, थाना दन्या



    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *