• Mon. May 25th, 2026

बड़ी ख़बर: 22 जनवरी को उत्तराखंड में अवकाश घोषित

आगामी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अब उत्तराखंड में भी अवकाश घोषित हो गया।

अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसको लेकर उत्तराखंड में 22 जनवरी को सरकार ने अवकाश घोषित कर दिया है।

प्राण प्रतिष्ठा के दिन राज्य के सभी सरकारी दफ्तर 2.30 बजे तक बंद रहेंगे। वहीं स्कूलों और शैक्षणिक संस्थाओं में पूर्ण अवकाश का राज्य सरकार ने निर्णय लिया है।

सरकार ने शुक्रवार को विधिवत आदेश भी जारी कर दिया है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद पूरे प्रदेश में 14 जनवरी से ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सफाई की जा रही है। चारों धामों में निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं, वहीं केदारनाथ धाम को 22 जनवरी को 108 दीपक जलाकर जगमगाया जाएगा। देहरादून में क्लॉक टावर पर भगवान श्री राम का चित्र लाइट शो के जरिए उकेरा गया।

इसके अलावा इस दिन सभी शराब की दुकान भी बंद रहेगी। आबकारी आयुक्‍त हरिचंद्र सेमवाल ने यह आदेश दिया है कि राज्‍य में शराब लाइसेंस धारकों को इस बंद का कोई मुआवजा नहीं मिलेगा। इसके साथ ही वह कोई दावा भी नहीं कर सकते। इस बीच, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए सप्ताह भर चलने वाले अनुष्ठान शुरू हो गए हैं।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *