अल्मोड़ा: घर घर केसीसी अभियान के विषय में नाबार्ड के ज़िला विकास प्रबंधक ने दी जानकारी, जानिए

अल्मोड़ा। नाबार्ड के ज़िला विकास प्रबंधक गिरीश पंत द्वारा आज डीएलआरसी बैठक में सभी को १ अक्टूबर से ३१ दिसंबर तक चलने वाले घर घर केसीसी अभियान के बारे में बताया गया जिसमें प्रत्येक शाखा प्रबंधक को पीएमएफ़बीवाई पोर्टल में बने केसीसी अभियान टैब में दर्शाये गये सभी पीएम किसान लाभार्थियों को केसीसी से संतृप्त करना है।

उन्होंने कृषि अवसंरचना निधि एवम् कृषक उत्पादक संगठन (एफ़पीओ) योजनाओं के विषय में भी सभी को अवगत कराया गया।
साथ ही नाबार्ड द्वारा तीन प्रकाशनों का विमोचन किया गया:
१- पीएलपी 2024-25: इस पुस्तिका में नाबार्ड द्वारा ज़िले में प्राथमिकता क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 24-25 में ₹979.31 करोड़ की ऋण संभाव्यता का आँकलन किया गया है।
२- बकरी पालन पर राज्य स्तरीय ज़िला-वार बैंकिंग प्लान– अल्मोड़ा में अगले २ वर्षों में बकरी पालन क्षेत्र में ₹6.42करोड़ के ऋण प्रवाह की योजना बनायी गई है।
३- कृषि क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों हेतु निदर्शित इकाई लागतें– जो ज़िले के विभिन्न बैंकों को कृषि क्षेत्र में सावधि ऋण प्रदान करने में सुगमता प्रदान करेंगे ।

ज़िला विकास प्रबंधक द्वारा यह भी बताया गया कि पहली बार अल्मोड़ा ज़िला सहकारी बैंक को नाबार्ड द्वारा सीधी पुनर्वित्त सहायता (डीआरए) के अन्तर्गत ₹40 करोड़ संस्तुत किए गये हैं।

साथ ही नुक्कड़ नाटक, वित्तीय साक्षरता शिविर लगाने हेतु भी अनुदान ज़िला सहकारी बैंक के साथ साथ उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक को भी दिया गया है। एसबीआई RSETI अल्मोड़ा को भी हाल ही में विभिन्न प्रशिक्षण उपकरण की ख़रीद हेतु ₹4.5 लाख की सहायता नाबार्ड द्वारा उपलब्ध करायी गई है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

पीएम श्री जीबी पंत इंटर कॉलेज खूंट में वार्षिकोत्सव व पूर्व छात्र समागम कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

पीएम श्री जीबी पंत इंटर कॉलेज खूंट में वार्षिकोत्सव व पूर्व छात्र समागम कार्यक्रम धूमधाम…

6 days ago

Almora जनपद में पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं- जिला पूर्ति अधिकारी

Almora जनपद में पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं- जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा,…

1 week ago

Uttarakhand सीएम धामी से“इंडिया डिजिटल एंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल एंपॉवरमेंट मीट एंड…

1 week ago

SSJU: राज्यपाल के समक्ष कुलपति बिष्ट ने दिया ‘विधि सहयोगी’ मोबाइल एप का प्रस्तुतीकरण

  राज्यपाल एवं कुलाधिपति लै0जनरल गुरमीत सिंह (से0नि0) के समक्ष सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के…

1 week ago

Almora अंधेरी रात और खतरनाक जानवरों के बीच चला सर्च ऑपरेशन, आखिर मिल ही गया जंगल में भटका युवक

Almora अंधेरी रात और खतरनाक जानवरों के बीच चला सर्च ऑपरेशन, आखिर मिल ही गया…

1 week ago

Uttarakhand मौसम विभाग ने जारी किया तापमान बढ़ाने का अलर्ट

उत्तराखण्ड में तापमान को लेकर जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में फिलहाल मौसम सामान्य…

1 week ago