Categories: सबसे FAST

अल्मोड़ा: जमा खातों से लाखों रुपये गबन कर फरार, पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त को लखनऊ, उ0प्रदेश से गिरफ्तार किया।

 अल्मोड़ा निवासी दीपक सिंह अधिकारी द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में शिकायत की कि उसकी अनन्त निधि क्रेडिट को आपरेटिव सोसाइटी शाखा अल्मोडा में एफ0डी0 व आर0डी0 खातो में जमा धनराशि कुल एक लाख साठ हजार रुपये व अन्य निवेशकों की जमा धनराशि को अभियुक्तगण नितेश श्रीवास्तव व देश दीपक श्रीवास्तव और अन्य धोखाधड़ी कर गबन कर भाग गये है, जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

   धोखाधड़ी के  अभियोग में अभियुक्त नितेश श्रीवास्तव के विरुद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए आरोप पत्र पूर्व में माननीय न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है। अभियुक्त देश दीपक श्रीवास्तव वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। 

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा ठोस सुरागरसी - पतारसी व सूचना संकलन से वांछित अभियुक्त देश दीपक श्रीवास्तव को 17 अप्रैल 2023 को युनिटि सिटी चौराहा बहादुरपुर, थाना कुडम्बा, लखनऊ उ0प्र0  से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त देश दीपक श्रीवास्तव उम्र 58 वर्ष पुत्र स्व0 परमहंस श्रीवास्तव ग्राम चिताही थाना त्रिलोकपुर, जिला सिद्धार्थनगर उ0प्र0 का मूल निवासी हैं। जो वर्तमान में यूनिटी सिटी चौराहा बहादुरपुर, थाना कुडम्बा, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में रहता है।

पुलिस टीम में उ0नि0 गंगा राम गोला, प्रभारी चौकी धारानौला और कानि0 सतीश चन्द्र, कोतवाली अल्मोड़ा शामिल रहें।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

3 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

17 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

18 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

21 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago