• Mon. Dec 1st, 2025

    अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का उत्तराखंड राज्य मुए थाई चैंपियनशिप में जलवा

    3 स्वर्ण, 1 रजत 2 कांस्य सहित कुल 6 पदक जीते

    अल्मोड़ा:- मुए-थाई एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के तत्वावधान में देहरादून के परेड ग्राउंड बॉक्सिंग एरिना में “उत्तराखंड स्टेट मुए-थाई चैंपियनशिप -2025” में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल
    कराटे व मार्शल आर्ट्स एकेडमी अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 1 रजत एवं 2 कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक जीते। एकेडमी के कोच यशपाल भट्ट ने भी स्वयं शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि एकेडमी के खिलाड़ियों ने राज्य चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 3 स्वर्ण, 1 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीतकर अल्मोड़ा का नाम रोशन किया। देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने पदक विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
    पदक विजेता खिलाड़ियों में
    (1) यशपाल भट्ट (स्वर्ण पदक)
    (2) नीतिश कुमार (स्वर्ण पदक)
    (3) रोहित मंडल (स्वर्ण पदक)
    (4) अमन प्रसाद (रजत पदक)
    (5) कृतिका अधिकारी एवं सिमरन सिजवाली ने कांस्य पदक जीता। पदक विजेताओं को उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, मुए थाई एसोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी, श्रीमती दीप्ती पाण्डे, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी ने बधाई दी है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *