• Sat. May 30th, 2026

जागेश्वर धाम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बाबा जागनाथ का लिया आशीर्वाद

उत्तराखंड। आज आदि कैलाश के बाद पीएम मोदी अल्मोड़ा पहुंचे। अल्मोड़ा में पीएम मोदी ने जागेश्वर धाम पहुंचकर बाबा जागनाथ का आशीर्वाद लिया। पीएम ने बाबा जागनाथ का अभिषेक कर उनकी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

प्रधानमंत्री सबसे पहले अल्मोड़ा स्थित शौकियाथल हेलीपैड पर उतरे। जहां से 15 किमी मोटरमार्ग से जागेश्वर धाम को रवाना हुए। जागेश्वर में उन्होंने भगवान शिव की पूजा—अर्चना की। मंदिर परिसर के पुरोहितों ने उनकी पूजा संपन्न कराई। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया। वैदिक मंत्रोच्चार व आरती से पूरे जागेश्वर मंदिर का कोना कोना गूँज उठा।

इससे पहले उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के पवित्र पार्वती कुंड में दर्शन और पूजन किया । पीएम मोदी ने प्रकृति की गोद में बसी अध्यात्म और संस्कृति की इस स्थली से अपने देश के सभी परिवारजनों के सुखमय जीवन की कामना की।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed