• Sun. Feb 15th, 2026

अल्मोड़ा: दो तस्करों को गांजे के साथ किया गिरफ्तार

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान पुलिस ने मोटर साईकिल में सवार – तस्करों को – किलो – 965. ग्राम गाँजे के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना, चौकी व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रूप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दियेगये है। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की भारी मात्रा में बरामदगी कर नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है। इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान कुमेरिया मोड़ पर भतरौजखान रोड की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल बुलेट न०- UK19-A-8329 को रोककर चैक करने पर मोटरसाइकिलसवार 02 व्यक्ति अवनीश राजौरिया व असलम के पिठ्ठ बैग से कुल 3 किलो 965 ग्राम अवैध गांजा परिवहन किया जा रहा था। गाँजे की कीमत – 1 लाख रुपए बताई गई है। वाहन से अवैध गांजा बरामद होने पर अभियुक्त अवनीश राजोरिया व असलम को गिरफ्तार कर गांजा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल वाहन को सीज करते हुए, अभियुक्ततो के विरुद्ध थाना भतरौजखान में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-1-अवनीश राजौरिया उम्र 25 वर्ष पुत्र सुरेश कुमार राजौरिया निवासी ग्राम सोनी ताड़ीखेड़ थाना रानीखेत जिला अल्मोड़ा हाल निवासी ग्राम वसई चिल्किया टांडा रामनगर जनपद नैनीताल2- असलम उम्र 28 वर्ष पुत्र तौफीक अहमद निवासी टांडा मल्लू थाना रामनगर जनपद नैनीताल

बरामदगी-कुल 3 किलो 965 ग्राम गांजा कीमत- लगभग 1,00,000 रुपयेथाना भतरौजखान

पुलिस टीम-1. अपर उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार2. हे0कानि0 श्री प्रकाश सिंह3. कानि0 श्री नीरज पाल

———————

सोमेश्वर पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से अवैध देशी शराब बरामद कर किया गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस का नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ अभियान जारी

अल्मोड़ा। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है। दिनांक- 02/04/2024 की सांयसीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस टीम ने औचक चेकिंग अभियान के दौरान शनि मंदिर के पास भैसड़गांव रोड, सोमेश्वर से 01 व्यक्ति गणेश सिंह के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में कुल 74 पव्वे गुलाब मार्का अवैध देशी शराब बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।


दन्या पुलिस ने अवैध रुप से शराब बेच रहे एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/ एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।दिनांक- 02/04/2024 की सांय को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दन्या श्री विजय नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस टीम ने औचक चेकिंग अभियान के दौरान बागपाली गली मोटर मार्ग पर परचून की दुकान के सामने में 01 व्यक्ति प्रकाश राम को टिनशैड में अवैध रुप से शराब बेचते हुए पाया, जिसके कब्जे से 16 अध्धे व 48 पव्वे गुलाब मार्का अवैध देशी शराब बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *