शराब पीकर वाहन चलाने पर वाहन चालक के विरुद्ध लमगड़ा पुलिस की सख्त कार्यवाही, चालक गिरफ्तार, बाइक सीज, डीएल निरस्त
रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक/उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी कोजनपद में प्रभावी यातायात व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, ओवरलोडिंग/ओवरसवारी, बिना हेलमेट/तीन सवारी/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग करने एवं प्रेशर हार्न/रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर स्टंट बाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।
दिनांक – 08.11.2023 को थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत द्वारा पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- यू0के0-04 ए0जी0- 9370 मोटर साइकिल के चालक हयात सिं निवासी ग्राम कोटला, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को मोटर साइकिल सीज करते हुए चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। चेकिंग अभियान जारी है।
पीएम श्री जीबी पंत इंटर कॉलेज खूंट में वार्षिकोत्सव व पूर्व छात्र समागम कार्यक्रम धूमधाम…
Almora जनपद में पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं- जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा,…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल एंपॉवरमेंट मीट एंड…
राज्यपाल एवं कुलाधिपति लै0जनरल गुरमीत सिंह (से0नि0) के समक्ष सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के…
Almora अंधेरी रात और खतरनाक जानवरों के बीच चला सर्च ऑपरेशन, आखिर मिल ही गया…
उत्तराखण्ड में तापमान को लेकर जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में फिलहाल मौसम सामान्य…