• Fri. Apr 17th, 2026

    अल्मोड़ा: अभद्र भाषा और लड़ाई-झगड़ा करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    आज 24 जनवरी को थाना दन्या में डायल 112 से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नैनोली में एक व्यक्ति उमेश चन्द्र उपाध्याय ग्रामवासियों से जोर-जोर से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। तथा समझाने पर लड़ाई-झगड़ा करने को उतारु है जिससे गाँव में शान्ति भंग हो रही  है।
    धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार
    सूचना पर दन्या पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर उक्त व्यक्ति उमेश चन्द्र को समझाने का प्रयास किया गया, परन्तु वह पुलिस कर्मियों के समझाने पर भी नही मान रहा था। गाँव में शान्ति व्यवस्था व किसी प्रकार की अप्रिय घटना के दृष्टिगत उमेश चन्द्र उपाध्याय को धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी गयी।

    गिरफ्तार व्यक्ति

    उमेश चन्द्र उपाध्याय, उम्र- 37 वर्ष पुत्र बच्ची राम, निवासी ग्राम नैनोली, थाना दन्या, अल्मोड़ा

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *