• Tue. Apr 21st, 2026

    अल्मोड़ा: घर से लाईसेन्सी पिस्टल व जिंदा कारतूस चोरी करने वाले दो लोग लोधिया के पास गिरफ्तार

    अल्मोड़ा। पुलिस ने लाईसेन्सी पिस्टल व जिंदा कारतूस चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

         

    बीते शनिवार 28 अक्टूबर 2023 को अल्मोड़ा राजपुरा निवासी नीरज पंवार द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि शुक्रवार 27 अक्टूबर 2023 को उसके घर से उसकी लाईसेन्सी पिस्टल एक जिंदा कारतूस सहित चोरी हो गई है। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए धारा 380 भादवि के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गयी। 
    रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा गंभीर श्रेणी के इस मामले का तत्काल संज्ञान लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को शीघ्र चोरी का खुलासा कर संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

    चार घंटों के भीतर लोधिया के पास गिरफ्तार

      सीओ अल्मोड़ा  विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार के नेतृत्व में चोरी का खुलासा हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी से सूचना संकलित कर पिस्टल व कारतूस चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सुमन कुमार व दीपक कुमार को 28 अक्टूबर 2023 को ही एफआईआर दर्ज होने के 04 घंटों के अंदर बेस तिराहा, लोधिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के कब्जे चोरी की लाईसेन्सी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद कर  पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

    गिरफ्तार अभियुक्त

    1-सुमन कुमार, उम्र- 20 वर्ष पुत्र रामायण महतो, निवासी लगुनाथ वार्ड-11, पो0 पश्चमी चम्पारण बिहार, हाल निवासी नियाजगंज अल्मोड़ा
    2-दीपक कुमार, उम्र- 20 वर्ष पुत्र ललन महतो, निवासी/हाल निवासी उपरोक्त

    पुलिस टीम

    1-उ0नि0  दिनेश सिंह परिहार, प्रभारी चौकी धारानौला, कोतवाली अल्मोड़ा
    2- कानि0 योगेश गोस्वामी, चौकी धारानौला, कोतवाली अल्मोड़ा
    3-कानि0  हिमांशु, चौकी धारानौला, कोतवाली अल्मोड़ा

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *