• Sat. Mar 21st, 2026

    शौक पूरा करने के लिए चुराई थी बाईक, दो आरोपी सलाखों के पीछे

    दिनांक- 18-07-2024 को वादी  गोविन्द सिंह निवासी लक्ष्मेश्वर भैरव मन्दिर के पास अल्मोडा ने थाना कोतवाली में लिखित तहरीर दी कि उनकी मोटर साईकिल बजाज पल्सर नं० युके 01पी-1746  को रात्रि में लक्ष्मेश्वर के पास से अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गयी है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में मुकदमा धारा 303(2) BNS के अन्तर्गत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
        


        एसएसपी ने दिए निर्देश

    देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को चोरी का शीघ्र अनावरण कर मोटर साईकिल की बरामदगी व संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया ।सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र देऊपा के नेतृत्व में गठित कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा खोजबीन शुरु की गई।

    शौक पूरा करने के लिए चुराई बाइक

    कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन व ठोस सुरागरसी- पतारसी करते हुए दिनांक 19/07/2024 को उल्का मंदिर शैल बैंड से चोरी में संलिप्त 02 युवको से चोरी की गई मोटर साईकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
    चोरी के सफल अनावरण में प्रभारी एसओजी कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एसओजी अल्मोड़ा की टीम द्वारा भी सहयोग दिया गया।
         पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि शौक पूरा करने के लिये उन्होनें यह बाईक चुराई थी।

    बरामदगी

    बजाज पल्सर बाईक

    गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम/पता-

    1. हर्षित लोहनी उम्र-19 वर्ष पुत्र अनिल लोहनी निवासी ग्राम दर्शानी पोस्ट गरुड थाना वैजनाथ जिला बागेश्वर
    2. रवि थापा उम्र-18 वर्ष पुत्र शंकर थापा निवासी टीट बाजार गागरी गोल थाना बैजनाथ जिला बागेश्वर

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *