• Sun. Feb 15th, 2026

अल्मोड़ा: एक महीने में लगभग चार हजार पर हुई ताबड़तोड चालानी कार्यवाही

रहे सावधान ऑपरेशन मर्यादा ज़ारी

एक माह में नियम तोड़ने वाले 3813 लोग आये ऑपरेशन मर्यादा व इवनिंग स्ट्रार्म की चपेट में

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण,सुदृढ़ कानून, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रभावी पुलिसिंग हेतु समस्त सीओ व थाना,चौंकी प्रभारियों,निरीक्षक, उ0नि0 यातायात, प्रभारी इंटरसेप्टर को आपरेशन मर्यादा व इवनिंग स्टार्म के तहत सार्वजनिक, पर्यटक स्थलों पर शराब पीने,बपिलाने, गन्दगी करने,अराजकता फैलाने वालों व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है ।


जनपद पुलिस द्वारा आपरेशन मर्यादा व इवनिंग स्टार्म के तहत चेकिंग अभियान के दौरान माह मई 2023 में नियमों का उल्लंघन करने वाले 3813 लोगों पर एमवी एक्ट, पुलिस एक्ट व कोटपा एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई है।

कार्यवाही का विवरण निम्नवत है-

इवनिंग स्टार्म के तहत यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर मोटर वाहन अधिनियम में 2980 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 16 लाख, 99 हजार, पाँच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया।

आपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक/पर्यटक स्थलों पर शराब पीकर उत्पात मचाने, गन्दगी करने व शराब पीने/पिलाने तथा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 833 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट व कोटपा एक्ट में चालानी कार्यवाही कर 02 लाख, 36 हजार, पाँच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। उक्त अभियान जारी है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *