• Sun. May 31st, 2026

अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने उपनिरीक्षक एवं हेड कांस्टेबल को दी भावभीनी विदाई

अधिवर्षता एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित

सीओ संचार एवं सीएफओ अल्मोड़ा ने शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर किया सम्मानित

चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में आज दिनांक 31.05.2026 को पुलिस लाइन अल्मोड़ा के सभागार में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में उपनिरीक्षक ना0पु0 श्री बिशन लाल आर्य (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति) तथा हे0का0 ना0पु0 श्री देवेन्द्र गिरी गोस्वामी (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति) को पुलिस परिवार की ओर से ससम्मान भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर सीओ संचार श्री राजीव कुमार टम्टा एवं सीएफओ अल्मोड़ा श्री नरेंद्र सिंह कुंवर ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान महोदय द्वारा उनके सेवाकाल के दौरान अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके योगदान को पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिकारियों द्वारा उन्हें स्वस्थ, सुखद एवं शांतिमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं देते हुए परिवार के साथ अधिक समय बिताने तथा अपने अनुभवों से समाज एवं पुलिस विभाग का मार्गदर्शन करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
1. उपनिरीक्षक श्री बिशन लाल आर्य ने अपने सेवाकाल में जनपद हरिद्वार, पिथौरागढ़ एवं नैनीताल,अल्मोड़ा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए लगभग 17 वर्ष की सेवा प्रदान की।
2. हेड कांस्टेबल श्री देवेन्द्र गोस्वामी ने जनपद ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़ एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहते हुए लगभग 25 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा दी।

समारोह के अंत में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वाहन में बैठाकर ससम्मान विदाई दी गई।

कार्यक्रम का संचालन प्रतिसार निरीक्षक श्री रमेश चंद्र गैरोला द्वारा किया गया।

इस अवसर प्रतिसार निरीक्षक श्री रमेश चंद्र गैरोला, निरीक्षक वाचक श्री अशोक कुमार धनकड़, उपनिरीक्षक स0पु0 श्री मोहित कुमार, एसआई (एम) श्री हीरा सिंह, एसआई (एम) श्री पूरन रावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed