• Sun. Apr 5th, 2026

    अल्मोड़ा पुलिस ने नगर में निकाला फ्लैग मार्च

    अल्मोड़ा पुलिस ने नगर में निकाला फ्लैग मार्च

    एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनावों के निष्पक्ष,भयमुक्त और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने नगर में निकाला फ्लैग मार्च

    मार्च का उद्धेश्य आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा कर अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करना था

    देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनावों के निष्पक्ष,भयमुक्त और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आज दिनांक 11/04/2024 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देऊपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा व पीएसी पुलिस बल द्वारा नगर क्षेत्र के नरसिंहबाड़ी, नियाजगंज, धारानौला, गोपालधारा, 52 सीड़ी, एलआर शाह रोड, शिखर तिराहा, माल रोड, केम यू स्टेशन, चौहान पाटा, पलटन बाजार होकर कोतवाली अल्मोड़ा तक फ्लैग मार्च किया गया ।
    फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनमानस को आगामी लोकसभा निर्वाचन में भयमुक्त व निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित/आश्वस्त कर सुरक्षा का भाव पैदा करना था । वहीं उपद्रवी व अराजक तत्वों को सख्त हिदायत दी कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने /शांति/कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास किए जाएंगे तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
    फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनता को अधिक से अधिक मतदान के लिए भी प्रेरित किया गया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *