• Fri. Mar 6th, 2026
    paysafecard casinoer online casinos zimpler casinos online deposito paypal dkk online casinoer polskie kasyna online kasyno polska online casino mit visa einzahlen neteller casino deposit casino paypal dobre kasyna internetowe nowe casino online polskie kasyno online opinie mobile online casino bonus ohne einzahlung online magyar kaszinó online casinos neteller casinos that accept ecopayz amazon pay casino seriöse online casinos echtgeld best casino online in canada amazon pay casino best casino app casino neosurf új magyar online casino casinos online com transferencia bancaria kasyna online casino zimpler bezahlen kaszinó gyors kifizetéseket mifinity casino neosurf casinos canada casino online top melhores casinos portugal casinos online com transferencia bancaria ezeewallet casino polskie kasyno online 2025 casino online paypal mastercard casino online visa card casino mobil casino kasyno bez kyc kasyna internetowe opinie bedste bankoverførsel casino best casino that accepts muchbetter casino online com skrill binance online casino casino einzahlung mit visa casino paysafe uj online casino bitcoin online casino fast payout online casino online casino ohne österreichische lizenz betrugstest pay with phone bill casino best casino sites

    अल्मोड़ा: साइबर फ्रॉड का शिकार हुए पांच लोगों के खातों में पुलिस ने वापस कराई धनराशि

    अल्मोड़ा: साइबर फ्रॉड का शिकार हुए पांच लोगों के खातों में पुलिस ने वापस कराई धनराशि

    एसएसपी अल्मोड़ा ने जनमानस से सतर्क रहने की अपील की

    अल्मोड़ा पुलिस के साईबर सेल ने त्वरित कार्यवाही से साइबर फ्रॉड के शिकार हुए 05 लोगों के खातों में वापस करायी 2,58,143 रुपये धनराशि

    मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित व्यक्तियों ने जताया साईबर सेल,अल्मोड़ा का आभार

    रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों व साईबर सेल को वर्तमान में साईबर फ्रॉड की घटनाओं के दृष्टिगत साईबर फ्रॉड की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित व्यक्ति की यथा संभव सहायता कर उनकी धनराशि को वापस कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गये है।

    कई तरह के प्रलोभन देकर करते ठगी

    विगत दिनों अज्ञात साईबर ठगों द्वारा जनपद निवासी 05 व्यक्तियों को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, आँनलाईन फ्राँड, लाँटरी, बीमा, ईनाम जीतने का लालच व नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी आदि प्रकार के प्रलोभन देकर उनसे 2,58,143/- ( दो लाख, अट्ठावन हजार, एक सौ तैंतालीस रुपये की आँनलाईन ठगी की गयी थी।

    जिसकी सूचना पीड़ित व्यक्तियों द्वारा तत्काल जनपद पुलिस के साईबर सेल को दी गयी। साईबर सेल अल्मोड़ा द्वारा सूचना प्राप्त होने पर सम्बन्धित व्यक्तियों से उनके साथ हुई ठगी का पूर्ण विवरण प्राप्त कर सम्बन्धित यूपीआई तथा बैंक नोडल से सम्पर्क कर पीड़ित व्यक्तियों के खातों से आहरित हुई धनराशि 2,58,143 /- रू0 को आवश्यक कार्यवाही कर सम्बन्धित सभी पीड़ित व्यक्तियों के खातो में वापस कराई गयी।

    साईबर फ्रॉड के शिकार सभी व्यक्तियों द्वारा अपनी धनराशि वापस प्राप्त होने पर अल्मोड़ा पुलिस के साईबर सेल के त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

    एसएसपी अल्मोड़ा ने जनमानस से की अपील-

    साइबर ठगों द्वारा विभिन्न/नये-नये तरीके अपनाकर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। अंजान व्यक्तियों द्वारा दिए जा रहे प्रलोभनों के लालच में आकर अपनी मेहनत की कमाई न गवाये। किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना OTP व बैंक/एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड डिटेल शेयर ना करें व अंजान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक, अंजान QR कोड आदि को स्कैन ना करें।

    किसी भी प्रकार की साईबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साईबर हेल्प लाईन नंबर 1930, नजदीकी थाना एवं साईबर सेल को सूचना दें, ताकि आपकी मेहनत की कमाई को किसी ठग के हाथों में जाने से रोका जा सके।

    पुलिस टीम

    1. निरीक्षक श्री अजय लाल साह, प्रभारी साइबर सेल अल्मोड़ा 2-कानि0 बलवंत प्रसाद, साईबर सेल अल्मोड़ा3-कानि0 इन्द्र कुमार, साईबर सेल अल्मोड़ा

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *