• Wed. Apr 22nd, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग शर्मनाक- किरण पंत

    Latest news webfastnews


    अल्मोड़ा-विगत मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण पर महिलाओं के लिए जो अपमानजनक शब्द प्रयोग किए गए वो अत्यंत शर्मनाक घटना है ये कहना है उत्तराखंड की महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत का।आज प्रेस को जारी एक बयान में उन्होंने इस घटना को लोकतंत्र का अपमान बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार को तुरंत अपने पद को त्याग पत्र दे देना चाहिए।

    उन्होंने विधानसभा की गरिमा को भी शर्मसार किया है।कहा कि महिला आयोग ने भी इस घटना की घोर निन्दा की है।

    पंत ने कहा कि आज सायंकाल सभी महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों द्वारा नीतीश कुमार का पुतला दहन समस्त उत्तराखंड में किया जाएगा।उन्होंने बिहार की समस्त मातृशक्ति से आह्वावाहन किया है कि ऐसे महिला विरोधी दल को बिहार की जनता ने बहिष्कृत करना चाहिए जिससे फिर कभी कोई महिलाओं पर ऐसी अभद्र टिप्पणी न कर सके।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *