अल्मोड़ा: रानीखेत में एक दूल्हे की मौत से खुशियां पल भर में ही मातम में बदल गई।यहाँ के शिव मंदिर में शादी के सात फेरे लेने के बाद दूल्हे को दिल का दौरा पड़ा। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
हल्द्वानी से आई थी बारात
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुताबिक श्रीधरगंज मोहल्ला, रानीखेत निवासी एक दुल्हन का विवाह समारोह चल रहा था। एक-एक कर विवाह की रस्में पूरी की गयीं। हल्द्वानी के समीर उपाध्याय जो मैट्रिक्स हास्पिटल में कार्यरत थे बरात के साथ शिव मंदिर बारातघर पहुंचे। इसके बाद विवाह की एक-एक कर रस्में पूरी की गयीं। पूरा परिवार खुशी से झूम रहा था। दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे भी हो गए थे।सात फेरे होने के बाद घराती और बरातियों ने जमकर खुशियां मनाई और नाचे। लेकिन इसी बीच अचानक दूल्हा अचेत होकर जमीन पर गिर गया।
तत्काल डॉक्टर को बुलाया गया। लेकिन हायर सेंटर जाते वक्त रास्ते में ही दूल्हे ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।
