लाखों की स्मैक के साथ अल्मोड़ा निवासी गिरफ्तार
अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन के तहत जनपद में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाकर स्मैक, गांजा, चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
दिनांक 27.02.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने लोधिया बैरियर के पास चेकिंग के दौरान निखिलेश कनवाल (22 वर्ष), निवासी खत्याड़ी, अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया।आरोपी के कब्जे से 15.30 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 4,59,000 रुपये आंकी गई है।
आरोपी के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0सं0-21/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसे पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है मु0अ0सं0-82/2023 धारा 147, 323, 324 आईपीसी (कोतवाली अल्मोड़ा)
