• Thu. Apr 16th, 2026

    Almora विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवन धाम में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली

    Almora विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवन धाम में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली

    जीवन धाम।

    विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर, जीवन धाम में होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास, उमंग और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने एक साथ मिलकर पारंपरिक होली गीतों का मधुर गायन किया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय एवं आनंदमय वातावरण से गूंज उठा।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है तथा हमें मिल-जुलकर समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना चाहिए।

    विद्यालय प्रशासन की ओर से बच्चों के लिए विशेष रूप से जलपान की सुंदर व्यवस्था की गई, जिसका सभी विद्यार्थियों ने आनंद लिया।

    इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य —

    मुकेश बनकोटी, गिरीश पंत, लता तिवारी, प्रेमा बिष्ट, मनोज पाटनी, यशपाल भट्ट, कुशाल सिंह, विनीता जड़ौत, श्वेता उपाध्याय, लता पांडे, भावना मल्होत्रा, स्मिता जोशी, दीप्ती पाण्डेय, दीप्ती रावत, भगवती खोलिया, दीपा गढ़िया, आंचल ढोढ़ियाल, कान्ता, जानकी बनौला, सीमा जोशीएवं भावना समस्त स्थापना स्टाफ उपस्थित रहे।

    सम्पूर्ण कार्यक्रम अत्यंत अनुशासित, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक रहा, जिसकी नगरवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *