• Sun. Mar 22nd, 2026

    अल्मोड़ा: विक्टोरिया प्रीमियर लीग का दूसरा दिन, गरूड़ाबाज लायंस ने गोल्डन बॉयज को हराया

    विक्टोरिया प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण में आज के दूसरे दिन का मैच गुरुरबंज लायंस और गोल्डन बॉयज के बीच खेला गया। टॉस जीतकर गुरुरबंज लायंस ने बल्लेबाजी की। 20 ओवर के मैच में लाइंस ने 213 रन बनाए। जिसमें सर्वाधिक रन राजेश सिंह रावत ने बनाए उन्होंने 47 बॉल में 116 रन रन मारे तो वही गजेंद्र ने 18 बॉल में 39 मारे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोल्डन बॉयज की टीम 15.1 ओवर खेल पाई उन्होंने अपने सभी विकेट खोकर सिर्फ 125 रन बनाएं। गोल्डन बॉयज की तरफ से विशाल कनवाल ने 31 बॉल में 51 रन बनाए। तो वही गुरुरबंज लाइंस की तरफ से संदीप गोस्वामी ने चार ओवर में 31 रन देकर चार विकेट झटके। राजेश ने इस टूर्नामेंट का पहला शतक मरा और उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। स्कोरर की भूमिका में मयंक और अभय अधिकारी रहे। तो वही अंपायर की भूमिका में सत्येंद्र कुमार और शमशाद अल्वी रहे।

    मुख्य अतिथि जसवंत सिंह रावत रहे उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के दोनों टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। मैच के पश्चात मैन ऑफ़ द मैच रहे राजेश सिंह रावत को निरंजन साह, आबिद अली और संगम पांडेय के द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कार दिया गया.

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *