• Tue. May 26th, 2026

आर्मी की तैयारी कर रहें अल्मोड़ा के युवक की हल्द्वानी में मौत

नैनीताल हल्द्वानी के टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के रामपुर रोड पर सड़क हादसे में छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। छात्र सोमवार सुबह हल्द्वानी रामपुर रोड पर दौड़ लगाने गया था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के नौगांव भनोली निवासी चंदन सिंह रौतेला (18 वर्ष) पुत्र स्व. बहादुर सिंह रौतेला ने इसी वर्ष हल्द्वानी में एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। वह आर्मी की तैयारी कर रहा था और एक सप्ताह पहले ही यहां वेदबंधु विहार रामपुर रोड निवासी अपने दोस्त विक्की के साथ किराए पर रह रहा था।बताया जा रहा है कि रोज की तरह सोमवार को भी वह दौड़ने के लिए निकला था। सुबह रामपुर रोड पर गंगू ढाबे के पास उसे रुद्रपुर की ओर से आई हरियाणा नंबर की कार ने रौंद दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि मृतक के भाई आनंद सिंह ने मामले में तहरीर सौंपी है।बताया जा रहा है कि चंदन के पिता का देहांत हो चुका है जबकि घर में तीन बहने और मां के अलावा एक बड़ा भाई है जो लखनऊ में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। चंदन सिंह रौतेला सेना में भर्ती होकर भाई का हाथ बंटाना चाहता था। बड़ा भाई लखनऊ स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है और परिवार का अकेला कमाने वाला है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *