• Sun. Apr 26th, 2026

    शारदा पब्लिक स्कूल में दस दिवसीय कथक कार्यशाला का समापन

    विद्यार्थियों ने सीखी नृत्य की बारीकियां

    अल्मोड़ा ( 2 जून 2023)- शुक्रवार को नगर के शारदा पब्लिक स्कूल में दस दिवसीय कथक कार्यशाला का मनमोहक कथक नृत्य प्रदर्शन के साथ समापन हो गया। आशीष सिंह (नृत्यमंजरी दास) के दिशा- निर्देशन में दस दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला आयोजित किया गया था।

    दस दिवसीय कथक कार्यशाला में विद्यार्थियों ने कथक नृत्य की बारिकियों और कलाओ को सीखा। आशीष सिंह (नृत्य मंजरी दास ) मूलत: बनारस के रहने वाले है। वर्तमान समय समय में वृंदावन में रहते है।

    आशीष सिंह जी (नृत्य मंजरी दास) ने कथक नृत्य की शिक्षा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। आशीष सिंह जी का कहना है कि अगर अल्मोड़ा में निरंतर ऐसे कथक नृत्य कार्यशाला आयोजित किया जाए तो भविष्य में यहां के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते है।

    इस अवसर पर प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने आशीष सिंह (नृत्य मंजरी दास ) का आभार व्यक्त किया व उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *