• Fri. Apr 24th, 2026

    अल्मोड़ा: शारदा का हॉकी में शानदार प्रदर्शन, कुमाऊं महोत्सव में बना विजेता

    Latest news webfastnews

    कुमाऊं महोत्सव में चल रही हॉकी प्रतियोगिता शारदा पब्लिक स्कूल के नाम रही।


    बालक जूनियर वर्ग में पहला सेमीफाइनल शारदा ‘बी’ और स्टेडियम के मध्य खेला गया जिसमें शारदा ‘बी’ ने स्टेडियम को 7- 0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमी फाइनल शारदा ‘ए’ और शारदा ‘सी’ के बीच खेला गया जिस पर शारदा ‘ए’ ने शारदा सी को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
    जूनियर बालक वर्ग में शारदा ‘बी’ फाइनल विजेता रही।
    बालिका सीनियर वर्ग में शारदा पब्लिक स्कूल और हॉकी क्लब अल्मोड़ा के मध्य खेला गया जिसमें शारदा पब्लिक स्कूल ने हॉकी क्लब अल्मोड़ा को 4-3 से हारा कर ट्रॉफी अपने नाम करी।
    बालिका जूनियर वर्ग में स्टेडियम और शारदा पब्लिक स्कूल के मध्य मैच खेला गया जिसमें शारदा पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
    मैच में निर्णायक की भूमिका राजेंद्र कनवाल और दीपक वर्मा निभाई।
    हरीश सिंह कनवाल,पंकज टम्टा,
    किशन कुमार, कुंदन कनवाल, मेघा अलमिया, रितिक राज बलवंत दानू, ज्योति बिष्ट, और रितिक टम्टा निर्णायक रहे।
    इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता शेखर एवम हॉकी कोच अनिता पवार ने हर्ष व्यक्त किया तथा खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना की।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *