• Wed. Apr 22nd, 2026

    अल्मोड़ा: गुमशुदा नाबालिग को लखनऊ में कब्जे से छुड़ाकर पोक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

    अल्मोड़ा पुलिस के थाना सोमेश्वर टीम ने पोक्सो एक्ट के आरोपी को लखनऊ से किया गिरफ्तार

    मामला-
    दिनांक 28.02.2025 को सोमेश्वर क्षेत्र निवासी 01 व्यक्ति ने अपनी नाबालिग भतीजी के दिनांक 26.02.2025 को घर से शिवरात्रि मेला देखने के लिए सोमेश्वर जाने व घर वापस नहीं आने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना सोमेश्वर में एफआईआर न0- 05/2025 धारा 140(3) बीएनएस व 16/17 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया था ।

    श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर संबंधितों को टीम गठित कर गुमशुदा नाबालिग बालिका को शीघ्र बरामद करने व संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।

    अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह व श्री गोपाल दत्त जोशी सीओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री कश्मीर सिंह द्वारा पुलिस टीम का गठन कर तत्काल नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरु की गई।

    गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयास करते हुए टीम द्वारा उत्तर प्रदेश के कई शहरों में दबिश देकर दिनांक 11.03.2025 को लखनऊ, उत्तर-प्रदेश से गुमशुदा नाबालिग बालिका को अभियुक्त के कब्जे से छुड़ाया गया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर, पीड़िता के बयानों के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 64(1) बीएनएस व 3(1)/4 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
    सुरेन्द्र सिंह बोरा उर्फ सूरज उम्र-25 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह बोरा

    सोमेश्वर पुलिस टीम-

    1. उ0नि0 श्री राजेंद्र प्रसाद
    2. महिला उ0नि0 श्रीमती सोनू बाफिला
    3. अपर उप निरीक्षक श्री प्रेम सिंह
    4. कानि0 श्री नीरज सिंह मेहरा

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *