अल्मोड़ा: विश्वविद्यालय में अब अनुमति के बाद ही बना सकेंगे अधिकारियो की वीडियो

अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, परिसर SSJU Campus में अब बिना अधिकारियों की अनुमति के छात्र परिसर में वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं कर सकेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि छात्र कई बार विवि और परिसर के अधिकारियों के वार्ता करते समय वीडियो रिकॉर्डिंग करते हैं, लेकिन अब छात्रों को वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति के वीडियो बनाना प्रतिबंधित होगा।

एसएसजे विवि में कई छात्रनेता विवि के अधिकारियों से किसी मसले पर वार्ता करने जाते हैं तो वह उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग करते हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। लेकिन अब अल्मोड़ा के साथ पिथौरागढ़, चम्पावत और बागेश्वर परिसर के छात्रों को ऐसा करने के लिए अनुमति लेनी होगी।
विवि प्रशासन का कहना है कि इस तरह से बिना अनुमति के वीडियो रिकॉर्डिंग करना सही नहीं है। अधिकारियों से वार्ता की वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने से विश्वविद्यालय की छवि धूमिल होती है।

वीडियो सोशल मीडिया व अन्य जगहों पर आना विश्वविद्यालय के हित में नहीं होता। साथ ही, कार्यालयों की वीडियो बनाने से गोपनीयता भी भंग होती है। परीक्षा, कुलसचिव व अन्य कार्यालयों में कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स मौजूद होते हैं। जो की गोपनीय हैं। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से भी यह ठीक नहीं हैं। विवि प्रशासन ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि कोई

भी छात्र विश्वविद्यालय या परिसर में बिना अनुमति के अधिकारी के साथ वार्ता की वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं करेगा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 hour ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

7 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

20 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

21 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago