Categories: सबसे FAST

अल्मोड़ा: 30 लापरवाह वाहन चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही

30 लापरवाह वाहन चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही, 20 हजार हुआ जुर्माना

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर त्योहारी सीजन के दृष्टिगत ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस एक्शन जारी है।

शराबी वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही के लिए एल्कोमीटर से हुई चेकिंग

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस द्वारा आगामी दीपावली पर्व के दौरान नगर में सुव्यवस्थित यातायात एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश हेतु शराब पीकर वाहन चलाने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही किये जाने हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

बुधवार 8 नवंबर 2023 को अल्मोड़ा यातायात पुलिस के टीआई श्री गणेश हरडिया के नेतृत्व में इंटरसेप्टर प्रभारी उ0नि0 श्री अयूब अली व टीएसआई श्री सुमित पांडे* द्वारा पुलिस टीम के साथ अल्मोडा नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी दोपहिया/चौपहिया वाहनों की गहनता से चेकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तु आदि को चैक किया गया।

त्योहारी सीजन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही हेतु एल्कोमीटर मशीन से जांच की गयी।

चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों में ओवरलोडिंग/ओवर सवारी के दृष्टिगत मालवाहक वाहनों व यात्री वाहनों को विशेष रूप से चेक किया गया तथा विभिन्न तरीकों से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवीएक्ट के तहत नगद/कोर्ट चालान की कार्यवाही करते हुए कुल 20 हजार रूपए जुर्माना वसूला गया है।

पुलिस ने जानकारी दी कि ट्रैफिक पुलिस का चेकिंग अभियान जारी रहेगा।


swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

पीएम श्री जीबी पंत इंटर कॉलेज खूंट में वार्षिकोत्सव व पूर्व छात्र समागम कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

पीएम श्री जीबी पंत इंटर कॉलेज खूंट में वार्षिकोत्सव व पूर्व छात्र समागम कार्यक्रम धूमधाम…

6 days ago

Almora जनपद में पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं- जिला पूर्ति अधिकारी

Almora जनपद में पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं- जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा,…

1 week ago

Uttarakhand सीएम धामी से“इंडिया डिजिटल एंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल एंपॉवरमेंट मीट एंड…

1 week ago

SSJU: राज्यपाल के समक्ष कुलपति बिष्ट ने दिया ‘विधि सहयोगी’ मोबाइल एप का प्रस्तुतीकरण

  राज्यपाल एवं कुलाधिपति लै0जनरल गुरमीत सिंह (से0नि0) के समक्ष सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के…

1 week ago

Almora अंधेरी रात और खतरनाक जानवरों के बीच चला सर्च ऑपरेशन, आखिर मिल ही गया जंगल में भटका युवक

Almora अंधेरी रात और खतरनाक जानवरों के बीच चला सर्च ऑपरेशन, आखिर मिल ही गया…

1 week ago

Uttarakhand मौसम विभाग ने जारी किया तापमान बढ़ाने का अलर्ट

उत्तराखण्ड में तापमान को लेकर जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में फिलहाल मौसम सामान्य…

1 week ago