धराली में आई आपदा के प्रभावितों की मदद के लिए अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ने बढ़ाएं हाथ

Almora-news बीते दिनों उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा के दृष्टिगत प्रभावितों एवं पीड़ितों की मदद के लिए अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ने हाथ बढ़ाएं हैं। पीड़ितों के लिए राहत हेतु अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की तरफ से 10 लाख रुपए की धनराशि जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से प्रभावितों के लिए प्रेषित की है। आज कलेक्ट्रेट में बैंक के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को 10 लाख रुपए का चेक सौंपा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस संकट की घड़ी में अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक द्वारा दी गई यह सहायता सराहनीय है।

उनके इस सहयोग के लिए जिलाधिकारी ने बैंक का आभार व्यक्त किया तथा बैंक प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दी गई धनराशि को उचित माध्यम से शीघ्र ही प्रभावितों के लिए प्रेषित कर दिया जाएगा।इस दौरान अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की उपाध्यक्ष वसुधा पंत, एमडी पीसी तिवारी, डायरेक्टर गिरीश धवन तथा महाप्रबंधक बीएस मेहता, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया समेत अन्य उपस्थित थे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

पीएम श्री जीबी पंत इंटर कॉलेज खूंट में वार्षिकोत्सव व पूर्व छात्र समागम कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

पीएम श्री जीबी पंत इंटर कॉलेज खूंट में वार्षिकोत्सव व पूर्व छात्र समागम कार्यक्रम धूमधाम…

1 week ago

Almora जनपद में पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं- जिला पूर्ति अधिकारी

Almora जनपद में पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं- जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा,…

1 week ago

Uttarakhand सीएम धामी से“इंडिया डिजिटल एंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल एंपॉवरमेंट मीट एंड…

1 week ago

SSJU: राज्यपाल के समक्ष कुलपति बिष्ट ने दिया ‘विधि सहयोगी’ मोबाइल एप का प्रस्तुतीकरण

  राज्यपाल एवं कुलाधिपति लै0जनरल गुरमीत सिंह (से0नि0) के समक्ष सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के…

1 week ago

Almora अंधेरी रात और खतरनाक जानवरों के बीच चला सर्च ऑपरेशन, आखिर मिल ही गया जंगल में भटका युवक

Almora अंधेरी रात और खतरनाक जानवरों के बीच चला सर्च ऑपरेशन, आखिर मिल ही गया…

1 week ago

Uttarakhand मौसम विभाग ने जारी किया तापमान बढ़ाने का अलर्ट

उत्तराखण्ड में तापमान को लेकर जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में फिलहाल मौसम सामान्य…

1 week ago