SSJU: फोरेंसिक साइंस विषय के पाठ्यक्रम को लेकर बैठक, UG, PG व डिप्लोमा कोर्स होंगे संचालित Almost university SSJU: Meeting, UG, PG and Diploma Course will be conducted regarding the syllabus of forensic science subject
NEP के अंतर्गत पाठ्यक्रमों के संचालन और फोरेंसिक साइंस विषय के पाठ्यक्रम को लेकर बैठक हुई
सांसद एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट की अल्मोड़ा में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय का नया परिसर/ कॉलेज बनाने और इसके तहत फॉरेंसिक विज्ञान के विभिन्न पाठ्यक्रमों को संचालित करने को लेकर कल गहन वार्ता की गई थी। इसी क्रम में आज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने विभिन्न संकायाध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक ली।
स्नातक,परा स्नातक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाएगा
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में फोरेंसिक साइंस पाठ्यक्रम के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता करते हुए सतपाल सिंह बिष्ट ने जानकारी दी है कि सोबन सिंह जी ने विश्वविद्यालय में फोरेंसिक विज्ञान से संबंधित विभिन्न स्नातक,परा स्नातक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। पाठ्यक्रमों के निर्माण और संसाधनों के लिए एक प्रस्ताव बनाने के लिए प्रो अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में एक कमेटी बना दी गयी है। जिसमें सदस्यों के रूप में प्रो ए के नवीन, प्रो मधुलता नयाल, डॉ नंदन सिंह बिष्ट, डॉ पारुल सक्सेना और डॉ मनोज बिष्ट होंगे।इसके साथ ही विश्वविद्यालय में नवीन शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों को लेकर भी एक बैठक हुई। जिसमें उन्होंने आंतरिक अंक का मूल्यांकन समय पर करा लेने, नवीन शिक्षा नीति के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों के संचालन को लेकर गहन चर्चा की। NEP के तहत संचालित वोकेशनल, स्किल एवं वैल्यू एडेड पाठ्यक्रमों में से जिन विषयों को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में संचालित किए जाएंगे, उनको लेकर मंथन किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि विद्यार्थियों के असाइनमेंट को 2 जून तक जमा करा लें। विद्यार्थियों को अंतिम मौका दिया जा रहा है। साथ ही यह भी निर्णय हुआ आगामी सत्र में निर्धारित तिथि से पूर्व ही आंतरिक मूल्यांकन (केवल आंतरिक परीक्षा सम्पन्न कराकर) किया जाएगा।बैठक में प्रो जगत सिंह बिष्ट (संकायाध्यक्ष,कला),प्रो सुशील कुमार जोशी (संकायाध्यक्ष,विज्ञान), प्रो अनिल कुमार यादव (डीन शैक्षिक), परीक्षा नियंत्रक डॉ नंदन सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रो ए के नवीन, प्रो शेखर चन्द्र जोशी (संकायाध्यक्ष,दृश्यकला), डॉ एच आर कौशल (संकायाध्यक्ष,वाणिज्य) प्रो रिजवाना सिद्धिकी (संकायाध्यक्ष,शिक्षा), डॉ मनोज कुमार बिष्ट, डॉ पारस नेगी, डॉ ललित जोशी, हेमा शामिल हुई।
This post was published on 27/05/2025 1:00 PM