डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगों ने राजकीय पीजी कॉलेज कोटद्वार की एक वरिष्ठ प्राध्यापिका से 1.11 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर व्हाट्सएप कॉल के जरिए उन्हें मानसिक रूप से इस कदर दहशत में डाल दिया कि 11 दिनों में उन्होंने न सिर्फ अपनी जमा पूंजी गंवा दी, बल्कि रिश्तेदारों से भी रकम लेकर ठगों को ट्रांसफर कर दी।
मामले में कोटद्वार साइबर सेल में जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए इसे एसटीएफ/साइबर थाना देहरादून को स्थानांतरित कर दिया गया है।
सीओ कोटद्वार निहारिका सेमवाल ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट के जरिए की गई इस ठगी की गंभीरता से जांच की जा रही है।
This post was published on 22/12/2025 8:22 AM