X

निर्दोष पुरुषों को मिले न्याय,पुरुष आयोग बनाने की माँग

अल्मोड़ा लबें समय से अलग स़ंगठनों के द्धारा पुरुष आयोग की मंजूरी के लिए अवाज उठाई जा रही है।

 

 सन 2024 से लगातार कई संगठनों व कई कार्यक्रताओं के द्बारा सोशल मिडिया व हाईकोर्ट ,सुप्रीम कोर्ट पर पुरुष आयोग के लिए याचिका दायर की गई है। वर्तमान में महिलाओं‌ के द्धारा पुरुषों पर झूठे आरोप प्रत्यारोप लगाकर निर्दोष पतियों को जेल के सलाकों पर रहना पड़ता है। झूठे केसों की बढ़ती हुई संख्या से बहुत से बेटे व बहुत से पति कोर्ट कहचरी से परेशान हैं। 

 

प्रताप सिंह नेगी रीठागाड़ी दगड़ियो संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने महिलाओं के द्धारा झूठे दहेज केस व झूठे तलाक केस पर आपत्ति जताई।

 

नेगी ने पुरुष आयोग के लिए लड़ रहे संगठनों‌ का समर्थन किया।

उन्होंने कहा है कि उतराखंड देवभूमि में भी महिलाओं‌ के द्धारा आये दिन दहेज के लिए केस ,तलाक के केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। 

 

अस्मिता सांस्कृतिक संगठन,आंल इंडिया मेन्स वेल्यफेयर ऐसोसिएशन व सेव इंडियन फैमली फाउंडेशन व आदि संगठनों‌ के द्धारा देश पुरुष आयोग की मांग की गई।मेरी देशवासियों‌ से यही अपील है अपने अपने स्तर से पुरुष आयोग की मांग के लिए आगे आयें ताकि जल्द से जल्द पीड़ित पुरुषों‌ के लिए पुरुष आयोग बन सके और निर्दोष पुरुषो को न्याय मिल सके।

 

This post was published on 22/12/2025 7:43 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post