अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में मनाया गया सत्र का पहला बैग फ्री डे bag free day in almora inter college
अल्मोड़ा। शनिवार आज दि० 25 मई 2024 को स्थानीय अल्मोड़ा इण्टर कालेज, अल्मोड़ा में सत्र 2024-25 का प्रथम बस्ता रहित दिवस अथवा प्रतिभा दिवस का आयोजन मई माह के अन्तिम शनिवार को शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार मनाया गया ।
कार्यकम का उदधाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजय रावत के द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा में माल्यापण एवं दीप प्रज्वलित कर कियार गया । उन्होने अपने सम्वोधन में कार्यक्रम से सम्वन्धित विभिन्न गतिविधियों की जानकरी समस्त शिक्षक एवं छात्रों को प्रदान की विद्यालय के प्रवक्ता श्री प्रकाश चन्द्र खोलिया ने अपने सम्वोधन में उच्च प्राथमिक कक्षा 6 से 8 तक तथा माध्यमिक कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को इस दिवस के वर्ष भर होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। वरिष्ठतम प्रवक्ता श्री बृज मोहन ने बच्चों को बैंकिंग से सम्वन्धित जानकारी एवं श्री अशोक कुमार रावत प्रवक्ता ने बच्चो को स्वास्थ्य से सम्वन्धित जानकारी प्रदान की विद्यालय के प्रवक्ता श्री मनमोहन चौधरी के निर्देशन में बच्चों को चार सदनों में बांटा गया। प्रथम सदन श्री गोबिन्द बल्लभ पन्त सदन के विद्यार्थियों ने उत्तराखण्ड के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। द्वितीय सदन श्री वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सदन के छात्रों ने उत्तराखण्ड की संस्कृति सें सम्वन्धित मंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत किया । तृतीय सदन श्री सोबन सिंह जीना सदन के विद्यार्थियों ने विद्यालय में सफाई अभियान में प्रतिभाग किया। चतुर्थ सदन श्री सुन्दर लाल बहुगुणा सदन के छात्रों ने विद्यालय परिसर के बाहर साफ-सफाई की। उक्त कार्यकम में प्रवक्ता श्रीमती पिंकी टम्टा, श्री राजेश आर्या, डा० मदन सिंह एवं श्रीमती ममता घींगा तथा स० अ० श्री पंकज मेर, श्रीमती सरिता साह एवं श्री राजेन्द्र सिंह टाकुली भी उपस्थित रहे।
- पीएम श्री जीबी पंत इंटर कॉलेज खूंट में वार्षिकोत्सव व पूर्व छात्र समागम कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

- Almora जनपद में पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं- जिला पूर्ति अधिकारी

- Uttarakhand सीएम धामी से“इंडिया डिजिटल एंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की

- SSJU: राज्यपाल के समक्ष कुलपति बिष्ट ने दिया ‘विधि सहयोगी’ मोबाइल एप का प्रस्तुतीकरण

- Almora अंधेरी रात और खतरनाक जानवरों के बीच चला सर्च ऑपरेशन, आखिर मिल ही गया जंगल में भटका युवक






