अल्मोड़ा : आज जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद ने बताया कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शिशु बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जनपद के सभी विकास खंडों में तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें महिला चिकित्सकों द्वारा बालिकाओं/किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी गई साथ ही प्रत्येक परियोजना में लगभग 100 किशोरियों को प्रति किशोरी 6 सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी विभागीय कर्मचारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
This post was published on 11/10/2022 11:27 AM