शरद पूर्णिमा पर भद्रा का साया, जाने चाँद की रौशनी में खीर रखने का समय
आज 6 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा का विधान है. शरद पूर्णिमा पर भक्त खीर बनाते हैं और इसे चांद की रोशनी में खुले आसमान के नीचे रखते हैं। शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है। इस बार शरद पूर्णिमा पर भद्रा का साया लग रहा है। ऐसे में पूजा और खीर रखने के लिए इसका खास ध्यान रखें।
भद्रा का साया
आज पूर्णिमा तिथि की शुरुआत दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगी जिसका समापन कल 7 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर होगा. आज दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से लेकर रात को 10 बजकर 53 मिनट तक भद्रा का साया है। भद्रा काल को आमतौर पर शुभ नहीं माना जाता है। भद्रा काल में शुभ और मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। आपको इस दौरान खीर को चांद की रोशनी में नहीं रखना चाहिए।
चांद की रोशनी में खीर रखने का समय
भद्रा काल आज दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से लेकर रात को 10 बजकर 53 मिनट तक लग रहा है। यानी आप आज रात 10 बजकर 53 मिनट पर भद्रा काल के समाप्त होने के बाद खीर आसमान के नीचे चांद की रोशनी में रख सकते हैं। आप इस खीर को छलनी से ढककर रातभर के लिए चांद की रोशनी में रखा रहने दें। इसके बाद अगले दिन खीर का मां लक्ष्मी को भोग लगाएं और प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।
लाल, गुलाबी, हरा, नीला रंग गुलाल उड़ा होली की मस्ती में झूम रहा सारा संसार और इस बार आगामी गुरुवार को रंगों में सराबोर होगा पूरा विश्व। हालांकि कहीं कहीं 7 व 8 मार्च को लेकर लोग असमंजस में हैं।होलिका दहन इस बार 07 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन पूर्णिमा के…
बुद्ध पूर्णिमा 2024: तिथि, समय, इतिहास और महत्व बुद्ध पूर्णिमा: तिथि और समयवैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के अवतार के रूप में महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था और इसी दिन उन्हें ज्ञान की…
30 अगस्त का दिन खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए खास है। इस दिन पूर्णिमा के साथ ही रक्षाबंधन के मौके पर आसमान में ब्लू सुपरमून नजर आने वाला है। ब्लूमून नाम से दिखने जा रहे इस सुपरमून की चमक जहां आम पूर्णिमा की तुलना में अधिक होगी,…