• Wed. Apr 22nd, 2026

    बड़ी खबर: पहाड़ों में कहर बनकर बरस रही बारिश, सल्ट में मकान टूटने से एक व्यक्ति की मौत, दर्जनभर सड़कमार्ग बंद

    बड़ी खबर: पहाड़ों में कहर बनकर बरस रही बारिश, सल्ट में मकान टूटने से एक व्यक्ति की मौत, दर्जनभर सड़कमार्ग बंद अल्मोड़ा में पिछले 4 दिनों से लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। लागतार हो रही यह बारिश अब पहाड़ो में कहर बनकर बरस रही है। भारी बारिश से अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र के पिपना गांव में एक मकान टूट गया। इस दौरान मकान में रह रहे एक व्यक्ति की दबने से मौत हो गयी है। पुलिस ने दबे व्यक्ति का शव निकाल लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिपना गांव के ग्राम प्रधान ने थाना सल्ट को सूचना दी की विगत रात्रि में भारी बारिश होने से ग्राम पीपना के लछमन सिंह 62 वर्ष पुत्र मूर सिंह अपने मकान में दब गया है। सूचना के बाद तत्काल थाना सल्ट पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर लछमन सिंह को मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला गया। जो मृत अवस्था में पाया गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा पंचायत नामा भरकर पीएम की कार्यवाही की जा रही है। अल्मोड़ा जनपद में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन व्यस्त हो गया है। बारिश से जहां नदी नाले उफान पर हैं , वही जगह जगह भूस्खलन के मामले मामले आ रहे हैं। बारिश के चलते अल्मोड़ा दर्जनभर सड़क मार्ग मलबा आने के कारण अवरुद्ध हो गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन से मिली सूचना के अनुसार अल्मोड़ा जिले में अल्मोड़ा- घाट-पनार राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने के कारण विगत 2 दिनों से अवरुद्ध है, वही काफलीखान- भनोली-सिमलखेत और भिकियासैंण- जैनाल-देघाट राज्यमार्ग भी मलबा आने के कारण अवरुद्ध हुए हैं। इसके अलावा जिले के 9 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध हुए हैं। इन मार्गो को खोलने के लिए जेसीबी कार्य मे जुटी हुई है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *