अल्मोड़ा विधानसभा की मूलभूत समस्याओं के निराकरण हेतू लगातार प्रयासरत बिट्टू कर्नाटक का संघर्ष जारी।
प्रस्तुति- प्रताप सिंह नेगी

अल्मोड़ा विधानसभा के अंतर्गत आम जनमानस की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु एवं जनता की परेशानियों को सरकार व प्रशासन के सम्मुख प्रमुखता से रखते हुए बिट्टू कर्नाटक लंबे समय से सोए हुए शासन-प्रशासन को धरने /प्रदर्शन से चेताने व जगाने का कार्य कर रहे हैं।यह भी ज्ञात हो कि श्री कर्नाटक तो कभी कभी आमरण-अनशन तक करने के लिए शासन/ प्रशासन के आगे बैठने वाले आम जनमानस के बिना पद के प्रतिनिधि के रूप में सबसे आगे रहने का कार्य करते हैं। लम्बे समय से कर्नाटक अल्मोड़ा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर उनकी मूलभूत समस्याओं सड़क, स्वास्थ्य, पानी, बिजली, शिक्षा एवं विशेष रूप से युवाओं को नशा मुक्ति जैसे कार्यों में सफलता पूर्वक कार्य कर रहे हैं।अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं के लिए भी वह शहर से लेकर गांव गांवों में जाकर जनता की आवाज बनने का कार्य कर रहे हैं।
इन दिनों कर्नाटक के द्वारा किये गए कार्योंं की चर्चा लगातार सोशल मीडिया में हो रही है।
भैंसियाछाना बिकास खंड के रीठागाड़ क्षेत्र से रीठागाड़ी दगड़ियों संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने बिट्टू कर्नाटक के द्वारा किये गए कार्यों की भूरि भूरि प्रसंशा की, श्री नेगी ने कहा कि कई नेता केवल चार दिन चुनावों के समय तो दिखाई देते हैं, लेकिन वोट लेने के पश्चात वह गायब हो जाते हैं। श्री नेगी ने कहा कि कोरोना काल से वर्तमान समय तक कर्नाटक निस्वार्थ भाव से जन सेवा में लगे हुए हैं, उन्होंने कहा कि पांच-पांच चुनाव लड़ने वाले एवं तीन-तीन बार विधायक बनने वाले लोग आज जनता के बीच से गायब हैं, और वहीं दूसरी ओर श्री कर्नाटक बिना किसी पद के भी जनता की समस्याओं का समाधान करने में लगे हुए हैं, उन्होंने श्री कर्नाटक का अल्मोड़ा विधानसभा की आम जनता की ओर से हार्दिक आभार व धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे ही संघर्षशील और जीवट व्यक्तित्व के धनी समाज सेवक को अल्मोड़ा विधानसभा के जन प्रतिनिधि के रूप में होने चाहिए जो आम जनमानस के जनहित के कार्यों हेतु निस्वार्थ भाव से लड़ने का कार्य कर सके।।
