• Sat. May 30th, 2026

मेडिकल कॉलेज के 123 कर्मचारियों को सामाजिक कार्यकर्त्ता संजय पाण्डेय के प्रयासों के बाद मिला तीन माह का वेतन

Byswati tewari

Jul 20, 2024

अल्मोड़ा। आखिरकार संजय पाण्डे के द्वारा लम्बे समय से किए गए प्रयासो के बाद अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में तैनात 123 आउटसोर्स , उपनल, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के वेतन का सभी पिछले तीन महीने का भुगतान हो गया है, इस मुद्दे को लेकर अल्मोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांण्डे काफी समय से उच्चाधिकारियों के संपर्क में थे। हालाकि अभी हड़ताल खत्म नही हुई है मेडिकल कॉलेज में तैनात कर्मचारियों की मांग है कि जब तक सरकार उनके पद स्वीकृत नही करेगी तब तक धरना जारी रहेगा, सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांण्डे ने मरीजों की परेशानियों को देखते हुए जनहित में कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने की अपील की है, उन्होंने अपील की कि हड़ताल छोड़ अतिरिक्त अन्य दूसरे कानूनी विकल्प तलाशे जिससे उनकी मांगे भी पूरी हो और किसी मरीज को भी परेशानी ना उठानी पड़े।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed