• Sun. Mar 29th, 2026

    तेज़ाब से जले चेहरे वाला शव बोरे में बंद मिला

    Latest news webfastnews

    प्रदेश में यहाँ एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है।घटना उधम सिंह नगर की बताई जा रही है । गेहूं के खेत में कट्टे में बंद शव मिला है। मृतक के चेहरे को तेजाब से जलाया गया है। इस घटना से क्षेत्र में खलबली हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है।

    शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड सात स्थित गेहूं के खेत में एक कट्टे में बंद कर किसी आदमी का शव फेंका गया है। सूचना पर किच्छा कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई गई। बाद टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    वहीं पुलिस को अंदेशा  है कि मृतक की हत्या कर शव को कट्टे में बंद कर गेहूं के खेत में फेका गया है। मृतक के शरीर में घाव के निशान भी है।  एएसपी मनोज कत्याल ने बताया कि शव की पहचान डोरी लाल निवासी सितारगंज के रूप में हुई है जो यहां पर साबिर के घर पर रहता था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके लिए डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया है। मृतक के चेहरे को तेज़ाब से जला हुआ पाया गया है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *