• Tue. Apr 21st, 2026

    यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में बही, 3 की मौत, 9 लापता

    उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में बह गई है। ट्रैवलर में 20 लोग सवार थे, इनमें से 3 की मौत हो गई है, जबकि 8 घायल हैं। वहीं, 9 लोग अभी भी लापता हैं। ट्रैवलर में राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के यात्री बैठे थे।

    ट्रैवलर सवार 20 लोगों के नाम, पता जारी किए गए हैं। तीन मृतकों में से 2 की पहचान MP के राजगढ़ निवासी विशाल सोनी (42) और गुजरात में आईमाता चौक सूरत निवासी ड्रिमी (17) के रूप में हुई है।

    ड्राइवर सुमित ने बताया- वह यात्रियों को केदारनाथ से दर्शन कराकर बद्रीनाथ धाम ले जा रहे थे। इस बीच रुद्रप्रयाग में घोलतीर के पास एक ट्रक ने पीछे से ट्रैवलर को टक्कर मार दी। इससे मिनी ट्रैवलर अलकनंदा में जा गिरी। सुमित हरिद्वार के रहने वाले हैं। इन्हें भी गंभीर चोट आई है। इनका इलाज रुद्रप्रयाग अस्पताल में किया जा रहा है।40 किमी तक रेस्क्यू चल रहा SDRF के जवान श्रीनगर, गढ़वाल में बांध के पास तलाशी अभियान चला रहे हैं, जो रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना स्थल से 40 किलोमीटर दूर है। ताकि, उन बस यात्रियों की तलाश की जा सके जो तेज बहाव के कारण नदी में बह गए होंगे।उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा- हम 8 लोगों को बचाने में सफल रहे हैं। अभी तक 3 लोगों की मौत की सूचना है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। राजस्थान का ग्रुप चार धाम यात्रा पर आया था ट्रक की टक्कर से कुछ लोग ट्रैवलर से छिटक कर पहाड़ी पर लटक गए, जिनको निकाला गया। अन्य लोगों की खोज भी की जा रही है। मौके पर एसडीआरएफ और NDRF समेत स्थानीय पुलिस मौजूद है। राजस्थान का एक ग्रुप चार धाम यात्रा पर आया था जो बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे, ये सभी यात्री राजस्थान के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *