• Thu. Apr 23rd, 2026

    क्या दांत में दर्द की वजह से भी आ सकता है अटैक ?

    ByD S Sijwali

    Nov 23, 2022

    अल्मोड़ा डेस्क : राजस्थान के बाड़मेर में एक व्यक्ति दांत में दर्द का इलाज कराने गया। उसे क्लिनिक में ही माइनर अटैक आया और मौत हो गई। दिलीप कुमार पिछले कई साल से सूरत में कपड़े का बिजनेस कर रहे थे। 4 नवंबर को वो एक सोशल प्रोग्राम अटैंड करने बाड़मेर आए थे। 5 नवंबर को उनके दांतों में तेज दर्द हुआ, तो वह बालोतरा एक डेंटल क्लिनिक पर इलाज के लिए पहुंचे। वेटिंग हॉल में अखबार पढ़ने लगे। 5 मिनट के अंदर वो जमीन पर गिर गए। दिलीप को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    आमतौर से लोगों को लगता है कि कीड़े लगने की वजह से दांत में दर्द होता है, लेकिन क्या इसकी कोई और वजह भी हो सकती है? जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं दांत में दर्द कीड़े के अलावा तब भी हो सकता है, जब इसकी जड़ के आसपास की नसों में किसी भी तरह की समस्या होने लगे। कुछ लोगों को दांतों में दर्द सिर, जबड़े या कान से होता हुआ महसूस होता है। वहीं कुछ लोगों का दर्द बढ़कर जबड़े तक जा सकता है, जो सूजन और फोड़े का कारण भी बन सकता है।

    दांत की आउटर लेयर में कमजोरी  ज्यादा खट्टा खाने से, हार्ड तरीके से ब्रश करने पर या दांतों में कोई टूट-फूट होने से दांत कमजोर हो जाते हैं। इससे दांत की एक परत हट जाती है और अंदर वाला भाग दिखने लगता है, जो काफी सेंसिटिव होता है। यही दांत दर्द का कारण है।मसूड़े या दांत के आसपास फोड़ा  मसूड़ों में या दांत के आसपास फोड़ा होने पर भी दांतों में दर्द हो सकता है।

    दांतों में इन्फेक्शन लगना चॉकलेट ज्यादा खाने से दांतों में कीड़े लग जाते हैं। ध्यान न देने पर कीड़े इन्फेक्शन फैलाते हैं। आपको और भी कई दूसरी वजह से इन्फेक्शन लग सकता है। जिससे दांत में दर्द होता है। अक्ल दाढ़ निकलना पीछे के दांतों को अक्ल दाढ़ कहा जाता है। जिसके निकलते समय मसूड़ों में दबाव बढ़ जाता है और दांत दर्द होने लगता है। ज्यादा ठंडा या गर्म खाना- बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा खाने से दांत सेंसिटिव हो जाते हैं और दर्द होने लगता है।

     मसूड़ों का लाल होना, मसूड़ों से खून निकलना और कई बार दांतों में दर्द होना, इन सभी को मसूड़ों के रोग में गिना जाता है। जबड़े की हड्डी और मसूड़ों में सूजन आना भी इसके सामान्य कारणों में आते हैं। अगर इनका इलाज ना किया जाए तो इफेक्टेड दांत, मसूड़ों और जबड़े की हड्डी को भी नुकसान पहुंच सकता है।

    सवाल- मौजूदा मामले में जिस तरह से व्यक्ति को दांत में दर्द के बाद अचानक माइनर अटैक आ गया, इसकी वजह क्या हो सकती है? डॉ. जुनैद शाह – इसकी पहली वजह तो दांतों का दर्द हो सकता है। दूसरी वजह ये भी हो सकती है कि वो व्यक्ति पहले से हाइपरटेंशन या कार्डियक का पेशेंट हो। सवाल- बहुत से लोग दांत दर्द को आम समस्या समझकर केमिस्ट से दवा खरीदकर खा लेते हैं, हमें किस सिचुएशन में डॉक्टर को दिखाने की जरूरत होती है ?
    डॉ. जुनैद शाह – वैसे तो आपको तुरंत डॉक्टर से चेकअप करवाना चाहिए। अगर फिर भी आप केमिस्ट से दवा लेकर खाते हैं, तो 1-2 दिन के अंदर ही डॉक्टर को दिखा लें। नहीं तो ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *