• Thu. Apr 30th, 2026

    अल्मोड़ा ,

    डोल आश्रम के वार्षिकोत्सव एवं बैसाख पूर्णिमा के अवसर मा0 मुख्यमंत्री के इस प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी ने डोल आश्रम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्थाई हेलीपैड, आवागमन मार्ग, सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सभी संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि सभी स्थलों की व्यवस्थाओं के लिए अलग अलग अधिकारियों की तैनाती की जाए।
    साथ ही कहा कि डोल आश्रम प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित किया जाए तथा निर्देशों का भलीभांति पालन सुनिश्चित किया जाए।

    इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, जैंती भनोली एसडीएम सौम्या गर्ब्याल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *