• Wed. Feb 11th, 2026

Almora : 28 सितंबर स्थानी आरसीएम मॉल में स्थित सिनेमा हाल मे 23 सितंबर से चल रही कुमाऊनी फीचर फिल्म माटी पहचान दर्शकों का मन मोह रही है। आज प्रात हो 9 : 45 बजे से शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ माटी पहचान कुमाऊनी भाषा की फिल्म का आनंद लिया और फिल्म के कलाकार नरेश बिष्ट , शेखर कुमार , निर्देशक कलाकार अजय बेरी को मॉल में अपने बीच पाकर सभी का स्वागत किया तथा खूब सेल्फी एवं फोटो खिंचवाई इस अवसर पर फिल्म के लेखक रंगकर्मी मन मोहन चौधरी भी उपस्थित रहे उन्होंने इस सहयोग के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता लखचौर प्रबंधक शेखर लखचौरा का हृदय से आभार व्यक्त किया माटी की पहचान फिल्में में पहाड़ की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को प्रेम कहानी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है तथा उत्तराखंड के 15 स्थानों पद पी0 बी0 आर0 में प्रदर्शित किया गया है फिल्म के प्रड्यूसर फदाज शेरे ने अपने फार्च्यून टेक्निक मोशन पिक्चर्स, नई दिल्ली के बैनर तले इसे प्रदर्शित किया गया है कई कलाकार सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा से जुड़े हैं रंगकर्मी मनमोहन चौधरी ने स्थानीय दर्शकों का आभार प्रकट किया है तथा अधिक से अधिक दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की है।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *