• Sat. Jan 24th, 2026

    मुख्यमंत्री ने सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र का किया लोकार्पण, कहा-प्रदेश में मिशन दालचीनी और तिमरू प्रारम्भ किया जायेगा

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के सेलाकुई स्थित सगन्ध पौधा केन्द्र में सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र का लोकार्पण किया, कहा-प्रदेश में मिशन दालचीनी और तिमरू प्रारम्भ किया जायेगा, जिसके माध्यम से पर्वतीय क्षेत्र के किसानों की आय में वृद्धि होगी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
    उन्होंने कहा कि सगन्ध पौधा केन्द्र को सुदृढ़ करने के लिए एक्ट के माध्यम से संस्थान के रूप में विकसित किया जायेगा।


    धामी ने कहा कि राज्य के कृषि क्षेत्र में आ रही चुनौतियों व एरोमैटिक सेक्टर के बढ़ते बाजार को देखते हुए सगंध खेती व संबंधित उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस “सगन्ध पौध उत्कृष्टता केन्द्र” की स्थापना की गयी है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *