अल्मोड़ा – सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में चल रहे हैं पौराणिक नंदा देवी महोत्सव पर मां नंदा सुनंदा की दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ प्रातः से ही लगी रही । वही पूरे शहर में झोड़ा, चाचरी, न्योली, छबीली के साथ मां के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा। सुप्रसिद्ध लोक गायक आनंदी देवी व संतराम की सुरीली आवाज ने कुमाऊनी गीत संस्कृति की झलक दिखाई।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सर्वदलीय महिलाओं की टीम मां दुर्गा शक्ति न्यू कॉलोनी ,सरकार की आली, जन शिक्षा समिति धारानौला, धुशमेशवर समिति, रेलापाली , सर्वोदय नगर, जोहार समिति, मातृ शक्ति पहल, कर्नाटक खोला, न्यू कॉलोनी सरसों, कुल 11 टीमों के प्रतिभागियों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में मुरली मनोहर मंदिर से मल्ला महल एवं बाजार मार्ग पर होते हुए नंदा देवी मंदिर तक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में भीड़ रही तो वही साधु – संतों ने भी शंखनाद से मेले को भव्य बना दिया।
मंच पर सभी सांस्कृतिक दलों की टीमों ने अपने अपने कार्यक्रमों प्रस्तुति यथा होली गायन तिरंगा, कुमाऊनी बारात ,नंदा राज जात यात्रा, घी संक्रांति, सातू आठू पर्व, रामी बौराणी, घुघुतिया पर्व, कृष्ण रास लीला, जोहर की संस्कृति आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय एवं रेनू राय को अध्यक्ष मनोज वर्मा, वरिष्ठ रंगकर्मी अमरनाथ सिंह नेगी, नवीन बिष्ट द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किया। वही मेला प्रभारी इस्पेक्टर सतीश चंद्र कापड़ी, संजय जोशी एवं कांस्टेबल कुशाल राम को समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राय द्वारा अपने संबोधन में रक्तबीज जैसे नशे की बढ़ती छाया पर चिंता जाहिर करते हुए मेले में आए सभी श्रद्धालुओं से कहा कि वे नशे से दूर रहें तथा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान में पुलिस को भी सहयोग करें। नंदा देवी मेला समिति द्वारा सभी महिला सांस्कृतिक दलो को धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला कल्याण संस्था की सचिव पुष्पा सती द्वारा किया गया
वही रात्रि में ऐडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान में प्रायोजक नंदा देवी मंदिर समिति के तत्वाधान में स्टार नाइट का आयोजन किया गया। स्टार कलाकार गायक जितेंद्र तुमकयाल व मेघना चंद्रा ने अपनी गायकी से धूम मचाई तो वही संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण समिति ने रंगारंग कार्यक्रमों से समा बाधा। वही नंदा देवी मंदिर के सांस्कृतिक मंच पर प्रायोजक नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा एवं परितोष जोशी एवं साथी के तत्वाधान में स्टार नाइट कार्यक्रमआयोजित हुआ। स्टार कलाकार खुशी जोशी, राकेश खनवाल, इंदर आर्य के गानों पर मेले में आई अपार भीड़ खूब नाची व ठुमके लगाए।
मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र जोशी नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा विशिष्ट अतिथि महातिम यादव डीएफओ, डॉ प्रियंका, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका करण त्रिपाठी, पालिका परिषद के समस्त सम्मानित सभासदो को नंदा देवी समिति द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किये। मुख्य अतिथि प्रकाश जोशी द्वारा अपने संबोधन में नंदा देवी मेला समिति को मेले के सफल आयोजन पर बधाई दी। रात्रि चंद वंश राज परिवार द्वारा मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों की पूजा अर्चना की गई।
उपरोक्त कार्यक्रमों में राज परिवार के राजा भैया,अध्यक्ष मनोज वर्मा, मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक ताराचंद्र जोशी, मेला सह संयोजक हरीश बिष्ट ,मंदिर व्यवस्थापक नरेंद्र वर्मा, मंदिर सह व्यवस्थापक एल के पंत, जिला सह संयोजक अर्जुन सिंह बिष्ट, राजकुमार बिष्ट, , मीडिया प्रभारी अमरनाथ सिंह नेगी, सह संयोजक सांस्कृतिक परितोष जोशी कुलदीप मेर, अमित शाह मोनू, महेंद्र बिष्ट, हिमांशु परगई ,वैभव पांडे, कमलेश पांडे, संयोजक मूर्ति निर्माण रवि गोयल ,सी पीवर्मा ,देवेंद्र जोशी, शैलेंद्र वर्मा ,रक्षित साह, रवि कनौजिया, सलाहकार किशन गुररानी, दिनेश गोयल ,जीवन गुप्ता ,जीवन नाथ वर्मा, डॉ निर्मल जोशी, ललित मोहन साह, दिनेश साह ,अशोक जोशी ,राजेश पालनी, महेंद्र सिंह बिष्ट, पालिका परिषद के सभासद दीप्ति सोनकर, आशा रावत, तरन्नुम बी, दीपा शाह, अमित शाह मोनू, अर्जुन बिष्ट, सौरभ वर्मा ,मनोज जोशी ,हेम तिवारी, विजय पांडे, राजेंद्र तिवारी ,सचिन आर्य ,दीपक वर्मा रहे। वही सेवानिवृत्त डिप्टी कमांडेंट मनोहर सिंह नेगी, पूरन रौतेला ,प्रकाश बिष्ट, रीता दुर्गापाल ,पुष्पा सती, रेखा रौतेला, त्रिलोचन जोशी, किरण पंत, निशू बिष्ट ,संतोष मिश्रा, गोविंद मेहरा ,मीना भैसोड़ा, गीता मेहरा, मनमोहन चौधरी ,गणेश मेर, सुशील साह अध्यक्ष नगर व्यापार, अमन, आयुष वर्मा ,पंकज परगई ,पारस पलनी, दया कृष्ण परगई, गोलू भट्ट, नवल सिंह बिष्ट ,महिपाल
मेहता, पंकज पारगई, अखिलेश जोशी ,मनन शाह आदि आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
