• Mon. May 25th, 2026

भव्य शोभायात्रा के साथ विदा हुई मां नंदा सुनंदा

वेब फास्ट समाचार सेवा
अल्मोड़ा में चल रहे प्रसिद्ध नंदादेवी मेले का आज माँ नंदा सुनंदा की डोला यात्रा के साथ ही समापन हो गया है। मां नन्दा सुनन्दा का भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। हजारों की संख्या में श्रद्वालु मां नंदा देवी के मंदिर में दर्शन करने पहुचे। इस दौरान लोगों ने अपने घरों की छतों से माँ के दर्शन कर उन्हें भावुक विदाई दी।
सुबह से ही नंदादेवी मंदिर में भक्तों का पूजा अर्चना के लिए सैलाब उमड़ा हुआ था। दिन में चंद वंशज केसी सिंह बाबा ने सपरिवार विधि विधान से मां नंदा सुनन्दा की पूजा अर्चना की। जिसके बाद शाम को मां नंदा सुनन्दा के जयकारों के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी। भक्त भजन कीर्तन एंव जयकारों के साथ मां की शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा नंदा देवी मंदिर से प्रारम्भ हो लाला बाजार, बंसल गली, माल रोड होते हुए देडयोडी पोखर तक पहुची जहां तल्ला महल से पुरोहितों ने मां की शोभा यात्रा की आरती उतारी। जिसके बाद मां का डोला सीढी बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार होते हुए दुगालखोला स्थित डोबा नौला में पहुचा। जहां पर मां नंदा सुनन्दा की मूर्ति का विधिवत विसर्जन किया गया। इसी के साथ ही अल्मोडा का ऐतिहासिक नंदा देवी मेला सम्पन्न हो गया।
शोभा यात्रा में विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान पूर्व विधायक कैलाश शर्मा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेबीजेपी जिलाध्यक्ष रवि रौतेला डी सी बी अध्यक्ष ललित लटवाल मंदिर कमेटी अध्यक्ष मनोज वर्मा सांस्कृतिक संयोजक मनोज सनवाल संयोजक तरु जोशी राजवंसीय कुल गुरु नागेश पंत सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *