• Mon. Apr 20th, 2026

    दुःखी मां बाप के भरोसे पर खरी उतरी दन्या पुलिस
    सितारगंज से खोज लाई गुमशुदा चिराग

    गमजदा चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

     दन्या - क्षेत्र के ग्राम भैसाड़ी निवासी एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी कि उनका 14 वर्षीय बालक घर से बिना बताए कहीं चला गया है।
       थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार द्वारा टीम गठित कर नाबालिग बालक की तलाश हेतु खोजबीन शुरू की गई ‌।
         पुलिस टीम द्वारा आस पास के लोगों से जानकारी जुटाकर व सुरागरसी पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से सितारगंज उधम सिंह नगर से गुमशुदा नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर, परिजनों को सुपुर्द किया गया।
      अपने जिगर के टुकड़े को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने दन्या पुलिस द्वारा की गई तलाशी कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
         पुलिस टीम में हेड का o प्रताप सिंह ,का0 सुरेंद्र सिंह नेगी रहे 

    1. का0 सुरेंद्र सिंह नेगी

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *