• Sat. Mar 21st, 2026

    देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल चुनाव; अभियान के सातवे दिन 274 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता

    उत्तराखंड की सबसे पुरानी पंजीकृत व्यापार मंडल देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तियारियों के तहत व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता ग्रहण कराने का अभियान लगातार जारी है।

    देवभूमी व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों की सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखने से भी व्यापारी काफी उत्साहित हैं। अभियान के सातवे दिन 274 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई।
    मंगलवार के दिन व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराने के अभियान की शुरूआत लोअर माल रोड, ढूंगाधारा, मुख्य बाजार, लिंक रोड, नियाजगंज, राजपुरा तक सदस्यता की गई। अभियान के तहत आज 274 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई। अभी तक 1100 से अधिक व्यापारियों ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस मौके पर देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है जिसके लिए सभी व्यापारियों से विचार विमर्श भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद ही एक बैठक कर चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सदस्यता अभियान में राजेंद्र तिवारी, मनोज सिंह पवार, संजय साह ‘रिक्खू’, हिमांशु कांडपाल, गणेश जोशी ‘गुड्डू’, भीमा पवार, रोहित साह, आनंद भोज, सुमित गुप्ता, सुमित साह, अंकुर वोहरा, सूरज वाणी, आशीष भारती आदि व्यापारी मौजूद रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *