• Tue. May 26th, 2026

अल्मोड़ा: रोजगार पंजीकरण के लिए जनपद के सभी विकासखण्डों में आयोजित हो रहें शिविर, जानिए

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी आंकाक्षा कोण्डे ने बताया कि कमांडेन्ट एस0आई0एस0 रीजनल ट्रेनिंग देहरादून ने अवगत कराया है कि सुरक्षा कार्यों में प्रशिक्षणोपरान्त रोजगार देने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पंजीकरण हेतु जनपद के समस्त विकासखण्डों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि विकासखण्ड हवालबाग में दिनॉंक 11 एवं 12 जनवरी, 2024, विकासखण्ड ताकुला में दिनॉंक 13 जनवरी, 2024, विकासखण्ड लमगड़ा में दिनॉंक 15 एवं 16 जनवरी, 2024, विकासखण्ड धौलादेवी में दिनॉंक 17 एवं 18 जनवरी, 2024, विकासखण्ड भैसियाछाना में दिनॉंक 20 एवं 22 जनवरी, 2024, विकासखण्ड ताड़ीखेत में दिनॉंक 23 एवं 24 जनवरी, 2024, विकासखण्ड सल्ट में दिनॉंक 25 एवं 26 जनवरी, 2024, विकासखण्ड स्याल्दे में दिनॉंक 27 जनवरी, 2024, विकासखण्ड भिकियासैंण में दिनॉंक 29 जनवरी, 2024, विकासखण्ड द्वाराहाट में 30 एवं 31 जनवरी, 2024 एवं विकासखण्ड चौखुटिया में 01 फरवरी, 2024 को शिविर आयोजित किये जायेंगे।

                                                      
                                                           

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *