• Wed. Dec 17th, 2025

    खेल महाकुम्भ-2022 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जारी

    अल्मोड़ा 30 नवम्बर – जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी प्रशान्त कुमार ने बताया कि खेल महाकुम्भ-2022 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अल्मोड़ा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में आज अण्डर-14, 17, 21 की बाक्सिंग, जूडो कराटे, एकलकता, हैण्डबाल की प्रतियोगताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में जनपद के विभिन्न विकासखण्डों से आये प्रतिभागियांे ने प्रतिभाग किया।


    इस अवसर पर इस अवसर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी टी0एस0 गड़िया, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विक्रान्त चौधरी, अशोक कुमार, संदीप वर्मा, कनिष्ठ सहायक रजनी वर्मा, हरीश नगरकोटी, राजू बिष्ट, बलवन्त, शिक्षा विभाग से चन्द्रकान्त तिवारी, शिवराज बिष्ट, पूनम बिष्ट, सोबन सिह कनवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *