• Thu. Feb 12th, 2026

डॉ मनमोहन चौहान को मिला कुमाऊँ विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार

पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनमोहन चौहान को कुमाऊं विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने डॉ मनमोहन सिंह चौहान को कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व प्रदान किया।
बता दें कि प्रो एनके जोशी कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर चयन होने के फलस्वरूप उनके द्वारा दिनांक 12 अप्रैल 2023 को दिया गया। त्यागपत्र कुलाधिपति और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह द्वारा स्वीकार कर लिया गया ।
डॉ चौहान की नियुक्ति कुमाऊं विश्वविद्यालय के नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक अथवा 6 माह, जो भी पहले हो तक के लिए की गई है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *